संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आरोप

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – दक्षिण एशिया का सबसे बडा देश भारत इस समय बडे स्तर पर शस्त्रों का उत्पादन कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र आयोग की बैठक में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि यह क्षेत्र की सुरक्षा के लिए धोखा है।
१. पाकिस्तान के प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि भारत ने ‘कोल्ड स्टार्ट’ (युद्ध की स्थिति में सेना को परमाणु हथियारों से आक्रमण करने की सुविधा प्रदान करना) जैसी युद्ध-लडने की रणनीति अपनाई है। इससे पाकिस्तान पर अचानक आक्रमण का धोखा बढ गया है। आज भारत अग्रणी शस्त्रों का खरीदार है। अनेक देश उसे क्षेपणास्त्र, परमाणु शस्त्र और परंपरागत अस्त्र उपलब्ध करा रहे हैं । भारत निरंतर पाकिस्तान के विरुद्ध आतंकवाद को बढावा दे रहा है। यदि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो इससे वैश्विक विनाश हो सकता है। २० वर्ष पूर्व दक्षिण एशिया को परमाणु निरस्त्रीकरण का आश्वासन दिया गया था। इसके उपरांत भी एक देश (भारत) ने परमाणु शस्त्रों का परीक्षण किया। इसलिए हमें भी परमाणु शस्त्र विकसित करने के लिए बाध्य होना पडा।
२. जम्मू-कश्मीर सूत्र पर मुनीर अकरम ने कहा कि दशकों से चले आ रहे संघर्ष के कारण दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। उनके पास घातक शस्त्र हैं। परिणामस्वरूप, क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति बिगड गई है। कश्मीर में लगातार मानवाधिकारों का हनन हो रहा है।
संपादकीय भूमिकाइसे कहते हैं ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’! स्वतंत्रता के उपरांत से पाकिस्तान ने भारत पर ४ बार आक्रमण किया है और उसे करारी हार का सामना करना पडा है । इसके उपरांत भी इस तरह का चीखना चिल्लाना करता है । इससे ज्ञात होता है कि, दांव-पेंच लडाने में वे कितने चतुर हैं ! |
भारत हिन्दू बहुल देश होकर भी धर्मनिरपेक्ष । कोई इस्लामी देश धर्मनिरपेक्ष हो, तो बताईए – राजा भैय्या, विधायक, उत्तरप्रदेश
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
Ayush Malik Conversion : भागे हुए आरोपी तौफिक को बंदी बनाया ।
Gorakhpur Cyber Scam : ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वृद्ध की ५ लाख रुपये की ठगी
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
US-Iran War : अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होगा !