|

दिनाजपुर (बांग्लादेश) – यहां के कहरुल उप-जिले में प्राचीन कांताज्जू हिन्दू मंदिर को मुसलमानों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है तथा मंदिर की भूमि पर एक मस्जिद बनाई जा रही है । इस निर्माण का आरंभ यहां के मुस्लिम सांसद मोहम्मद जकारिया जका ने की थी । स्थानीय हिन्दू मंदिर को नियंत्रण में लेने का विरोध कर रहे हैं । बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समूहों ने एक स्वर से इस प्रकरण में प्रधानमंत्री शेख हसीना से हस्तक्षेप की मांग की है । स्थानीय निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि मंदिर की कुल भूमि ६२.४६ एकड़ है । यह भूमि विभिन्न सरकारी विभागों में दर्ज है ।
१. बांग्लादेश की हिन्दू, बौद्ध तथा ईसाई एकता परिषद ने मंदिर की भूमि पर इस अनधिकृत नियंत्रण तथा मस्जिद के निर्माण पर रोष व्यक्त किया है । उन्होंने इस स्थल को ’पुरातात्विक तथा ऐतिहासिक स्थल’ बताया । एमपी जकारिया के अतिरिक्त क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर शकील अहमद पर भी हिन्दुओं ने नियंत्रण के षड्यंत्र में सहभागी होने का आरोप लगाया है ।
२. प्रशासनिक स्तर पर हिन्दू संगठनों के प्रयास के बाद अब निर्माण रोक दिया गया है; हालांकि, निर्माण का विरोध करने वाले रतन सिंह का आरोप है कि रात में गुपचुप ढंग से अवैध निर्माण हो रहा है ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश तथा पाकिस्तान में हिन्दुओं तथा उनके धार्मिक स्थलों की रक्षा करना भारत का दायित्व है; उस दृष्टि से सरकार अब तो कदम उठाए ऐसी हिन्दुओं की मांग है ! |
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी