आरोपी ने भ्रमणभाष कर बुला लिया !

मुंबई – इंस्टाग्राम पर परिचय करवाकर नेपाल की १५ वर्ष की लडकी को यहां के २२ वर्ष के एक लडके ने मुंबई आने के लिए विवश किया । मुंब्रा में कमरा किराए पर लेकर उसके साथ बलात्कर किया और उसे दिवा (जनपद ठाणे) रेल्वे स्थानक पर छोड दिया । दादर की लोकल ट्रेन में यात्रियों को घबराई हुई यह लडकी मिली, तब उन्होंने पूछताछ कर उसे दादर पुलिस के स्वाधीन कर दिया । पुलिस ने उसे उपचारों के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया है ।
आरोपी ने उसे आश्वासन दिया था कि, ‘मैं तुम से विवाह करूंगा’, ‘तुम मुंबई नहीं आओगी तो मैं अपनेआप को घायल कर दूंगा’, ऐसा धमकाया भी था । आरोपी के शब्दों पर विश्वास रखकर वह लडकी अभिभावकों को बताए बिना नेपाल छोड कर गोरखपुर के मार्ग से मुंबई के पास के कल्याण में १९ मार्च को आ पहुंची । तब आरोपी उसे मुंब्रा लेकर गया ।
आरोपी वडाला का रहनेवाला है । उसने पीडिता का भ्रमणभाष छिन लिया था । उन दोनों का पूरा संभाषण और इंस्टाग्राम खाता भी हटा दिया । लडकी को आरोपी का भ्रमणभाष क्रमांक पता था । इसलिए पुलिस ने उसे कुछ घंटों में ही पकड लिया । आगे की जांच मंब्रा पुलिस कर रही है ।
संपादकीय भूमिकाभ्रमणभाष के दुष्परिणाम समझ लें ! भ्रमणभाष के कारण लडकियां देश छोडकर भी इतनी दूर आने के लिए तैयार होती हैं, यह कितना घातक है, यह समझ लें ! |
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !