रूस की एक कंपनी द्वारा ठगी !

मॉस्को (रूस) : रूस की कुछ कंपनियां भारतीयों को फंसाकर रूस-यूक्रेन युद्धभूमि पर लडने के लिए भेजती हैं । दोनों देशों की सीमा पर ४ भारतीयों को यूक्रेनी सैनिकों से लडना पडा । कुछ दिन पूर्व ही यह घटना सामने आई है । इनमें से एक व्यक्ति तेलंगाना का है एवं अन्य तीन कर्नाटक से हैं ।
4 Indians duped with the promise of a high-paying job and later forced to fight in the Russia-Ukraine war !
Duped by a Russian establishment !#Ukraine️ #UkraineRussiaWar #India
Video Courtesy – @IndiaToday pic.twitter.com/OrAnYWML0m
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 23, 2024
एक अंग्रेजी समाचारपत्र के अनुसार रूस की एक कंपनी ने इन भारतीयों को सहायक के रूप में नौकरी देने का प्रलोभन दिया । उन्हें २ लाख रुपए वेतन दिया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया । तदनंतर दिसंबर २०२३ में उन्हें चेन्नई से रूस ले जाया गया । इस समय उनके संपर्क में रहे दलाल ने प्रत्येक से ३ लाख रुपए भी ऐंठे । रूस में ले जाने के पश्चात रूस की निजी सेना ‘वैगनर ग्रुप’ में उनकी भर्ती की गई एवं उनको युद्धभूमि पर ले जाया गया ।
इन चार भारतीयों में से जिसका नाम सामने आया है वह २२ वर्ष का मोहम्मद सुफियान है । रूस के एक सैनिक के चल-दूरभाष पर से उसने अपने परिजनों को संदेश भेजा । उसके भाई ने कहा, ‘सुफियान ने संदेश में लिखा था, ‘मैं यूक्रेन सीमा से ४० किलोमीटर दूर हूं । हमें हमारी इच्छा के विरुद्ध युद्ध के लिए भेजा जा रहा है । हमारे साथ धोखा हुआ है । हमारी सहायता करें । हमें किसी भी स्थिति में भारत वापस आना है !’
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !