|

लंडन (ब्रिटन) – ब्रिटन निवासी भारतीय वंश के सुविख्यात डॉक्टर टोनी ढिल्लों आंत के कर्करोग से पीडित रोगियों के लिए आशा का नया किरण बन गए हैं । आंत के कर्करोग पर टीका बनाने के लिए उन्होंने ४ वर्ष काम किया है । आगामी काल में इस टीके का परीक्षण किया जानेवाला है ।
“This is ground-breaking,” Dr Tony Dhillon, Consultant Medical Oncologist.
A vaccine to treat early #bowelcancer will go on trial for patients thanks to a worldwide collaboration between scientists and doctors at #RoyalSurrey and Australia.
Read more: https://t.co/qNnQoFTEow pic.twitter.com/HWbrtmrQ91
— Royal Surrey (@RoyalSurrey) January 29, 2024
१. डॉ. टोनी ढिल्लों, रॉयल सरे एन्.एच्.एस्. फाऊंडेशन ट्रस्ट के ऑन्कोलॉजिस्ट (कर्करोग पर उपचार करनेवाले डॉक्टर) हैं । उन्होंने इस टीके का परीक्षण करने का प्रस्ताव दिया है । उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर टिम प्राइस के साथ इसपर काम किया ।
२. ऑस्ट्रेलिया के डलेड के रॉयल सरे और साऊथेम्प्टन विश्वविद्यालय के कैंसर रिसर्च क्लिनिकल ट्रायल्स युनिट द्वारा यह परीक्षण किया जाएगा । क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल इसमें सहयोग देनेवाला है ।
| ‘किसी भी आंत के कर्करोग पर यह पहला ही टीका है । हमें आशा है कि यह सफल होगा । इससे अनेक रोगियों के शरीर से यह कर्करोग पूर्णतः नष्ट हो जाएगा । रोगियों को शस्त्रकर्म करने की आवश्यकता नहीं होगी ।’ – डॉ. टोनी ढिल्लों |
४४ रोगियों पर टीके का परीक्षण किया जाएगा !
परीक्षण में ४४ रोगियों को समाविष्ट किया जाएगा । इसका अध्ययन १८ महीने तक चलेगा । यह परीक्षण ऑस्ट्रेलिया में ६ और ब्रिटन में ४ स्थानों के रोगियों पर किया जाएगा । परीक्षण सफल होने पर टीके का उपयोग करने के लिए अनुज्ञप्ति दी जाएगी अथवा उसपर अधिक अध्ययन किया जाएगा । संसार में प्रतिवर्ष आंत के कर्करोग से संबंधित १२ लाख मामले पाए जाते हैं । आंत के कर्करोग से होनेवाले मृत्युओं की मात्रा ५० प्रतिशत है ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !