पाकिस्तान की पहली महिला प्रत्याशी डॉ. सवीरा प्रकाश का आश्वासन !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर से आम चुनाव लडने वाली पहली महिला प्रत्याशी डॉ. सवीरा प्रकाश की चर्चा पूरे पाकिस्तान में हो रही है । उन्होंने स्वयं को एक ‘देशभक्त हिन्दू’ कहा है । डॉ. सवीरा ने कहा है कि यदि वे चुनाव जीत गईं, तो भारत तथा पाकिस्तान के मध्य ‘सेतु’ का काम करेंगी । पाकिस्तान के हिन्दुओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए सहायता करेंगी ।
Pakistan's first Hindu female candidate for general elections, Dr. Saveera Parkash assures, 'If elected, will work to tackle the difficulties of Hindus in #Pakistan'
👉 Wishing success to @saveera_parkash, also expecting Pakistan's politicians and the Mu$l!ms, to let Dr. Parkash… pic.twitter.com/1jH2zmoQSX
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 3, 2024
डॉ. सवीरा ने यह भी कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के मुसलमानों ने मुझे मतदान करने का आश्वासन तथा समर्थन दिया है । मेरी विजय के बाद दोनों देशों के हिन्दू मुझे निर्भय होकर संपर्क कर सकेंगे । दोनों देशों का आपसी संबंध दृढ़ करने के लिए मैं सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करूंगी ।
सम्पादकीय भूमिकाडॉ. सवीरा प्रकाश को विजय के लिए शुभकामना ! इसी प्रकार उनके विजयी होने पर पाकिस्तानी शासक तथा मुसलमान उन्हें हिन्दुओं के लिए कार्य करने देंगे, ऐसी आशा करते हैं ! |
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया