
माॅस्को (रशिया) – राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी महिलाओं को कम से कम ८ बच्चे जन्म देने का आवाहन किया है । १० अथवा इससे अधिक बच्चों को जन्म देने वाली रशियन महिलाओं को राष्ट्रपति पुतिन ने १३ लाख रुपए देने की घोषणा की । इस प्रकार पुतिन ने सोवियत समय के अर्थात वर्ष १९४४ में दिया जाने वाला ‘मदर हीरोइन’ पुरस्कार पुनः जीवित किया है । १० अथवा इससे अधिक बच्चों को जन्म देने वाली महिला को यह पुरस्कार दिया जाता था । माॅस्को में विश्व रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि पहले के समय बडे परिवार आदर्श होते थे । देश में वह समय वापस आना चाहिए ।
(सौजन्य : WION)
१. कोरोना महामारी तथा युक्रेन के विरोध में युद्ध के कारण निर्माण हुए आर्थिक संकट से रूसी जन्म दर नीचे गिर रही है । युक्रेन के विरोध में मारे जाने वाले रशियन सैनिकों की संख्या बढ ही रही है । इस कारण इस देश की जनसंख्या अल्प होती जा रही है ।
२. युक्रेन युद्ध के कारण लगभग ९ लाख लोगों को देश छोडकर भागना पडा । युक्रेन में लडने के लिए रशियन सेना में ३ लाख लोगों को भर्ती किया गया है । इस कारण रूस में काम करने वाले लोगों की संख्या में कमी हो गई है ।
३. पुतिन ने कहा, “रशिया में प्रत्येक को बडे परिवारों का आदर्श लेना चाहिए । परिवार केवल राष्ट्र और समाज का स्तंभ नहीं, बल्कि नैतिकता के साधन हैं ।”
ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी