|

चेन्नई (तमिलनाडू) – बंगाल की खाडी में अल्प दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवात मिचोंग (शक्ति अथवा लचीलापन) उत्पन्न हुआ है । इस तूफान के कारण चेन्नई शहर में भारी वर्षा हुई । यहां बाढ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है । इसके अतिरिक्त चेन्नई नगर से सटे चेंगलपेट, कांचीपुरम तथा तिरुवल्लूर जिलों के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया । साथ ही चेन्नई हवाई अड्डे पर बाढ आ जाने के कारण यहां हवाई यातायात रोक दिया गया । नगर पालिका ने नागरिकों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें क्योंकि शहर में ३५ से ८० किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है । तूफान की आशंका से यहां विद्यालय पहले ही बंद कर दिए गए हैं ।
#WATCH | Tamil Nadu: Amid heavy rainfall, severe water logging witnessed in Chennai city. pic.twitter.com/eyXfFjpuHf
— ANI (@ANI) December 4, 2023
चक्रवात मिचोंग कल अर्थात ५ दिसंबर को आंध्र प्रदेश राज्य से टकराने वाला है । राज्य के नेल्लोर तथा मछलीपट्टनम जिलों में इसके आने की संभावना है । इसी पृष्ठभूमि में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल की २१ इकाइयां तमिलनाडू एवं आंध्र प्रदेश में नियुक्त की गई हैं । तूफान के कारण सेंट्रल रेलवे ने ३ से ७ दिसंबर के मध्य चलने वाली १४४ रेलगाडियों को रद्द कर दिया है ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस