इस घटना को ‘आतंकवादी कृत्य’ बताते हुए इसके पीछे ईरान का हाथ होने का इजराइल का दावा !

तेल अविव ( इजराइल ) – यमन के हुती दंगाइयों ने तुर्की से भारत आनेवाले एक जहाज का अपहरण किया है । लाल समुद्र में बंधक बनाए इस मालवाहक जहाज का नाम ‘गैलेक्सी लीडर’ है और यह ब्रिटेन का जहाज है । अपहरण के समय जहाज पर २५ लोग थे । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संबंध में कहा है कि, यह जहाज हमारा नहीं है । जहाज पर एक भी इजराइली अथवा भारतीय नागरिक नहीं है । यह एक आतंकवादी कृत्य है और इसके लिए ईरान उत्तरदायी है ।
१. इस घटना के पूर्व हुती समूह ने इजराइली जहाजों पर आक्रमण करने की चेतावनी दी थी । हुती दंगाइयों के प्रवक्ता याह्या सारी ने बताया कि, इजराइल की ओर से जाने वाले सभी जहाजों को लक्ष्य बनाया जाएगा ।
२. इसराइल के सुरक्षाबल के अनुसार बहामास देश के ध्वज के नेतृत्व में जाने वाला यह जहाज ब्रिटिश कंपनी के नाम से पंजीकृत है । इजराइली उद्योगपति अब्राहम अंगार इसके आंशिक भागीदार हैं ।
३. इसराइल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस जहाज पर यूक्रेन, बुल्गारिया, फिलिपींस और मेक्सिको के नागरिक हैं ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।