नागरिकों को विदेश जाने में समस्या !

कराची (पाकिस्तान) – दिवालिया होने की कगार पर खडे पाकिस्तान में इंधन, विद्युत, और खाद्य आदि की महंगाई बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही अब पाकिस्तानी नागरिकों को पारपत्र प्राप्त करना भी कठिन हो गया है । पारपत्र के लिए लैमिनेशन पेपर बहुत महत्वपूर्ण है । यह कागज फ्रांस से मंगवाया जाता था; यद्यपि इस पेपर की भारी मांग के कारण लोगों को पारपत्र मिलना भी मुश्किल हो रहा है। इस कारण विदेश में शिक्षा अथवा नौकरी हेतु जाने वालों के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है । इसपर गृहमंत्रालय के संपर्क अधिकारी कादीर यार तिवाना ने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान सरकार प्रयास कर रही है, तथा यह स्थिति शीघ्र ही सुलझाई जाएगी । पाकिस्तान में प्रतिदिन 3-4 हजार पारपत्र बनाए जाते थे; परंतु अब प्रतिदिन केवल 12-13 पारपत्र बनाए जा रहे हैं ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित