|

नागपुर (महाराष्ट्र) – नागपुर की ओर आने वाली महाराष्ट्र एक्सप्रेस में चांदी की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही ‘आर.पी.एफ.’ पुलिस (रेलवे सुरक्षा बल) ने इतवारी रेलवे स्टेशन पर गाडी की तलाशी कर ४१.२३ किलो चांदी जब्त की , जिसकी कीमत ९ लाख रुपए होने की सम्भावना है । इस प्रकरण में पुलिस ने २ आरोपियों को बंदी बनाया है । त्योहारों के दिन और पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर रेलवे बल विशेष मुहिम चला रही है । ‘आर.पी.एफ.’ के नागपुर विभाग का दल विशेष जांच मुहिम चला रहा है । स्टेशन पर आने वाली रेलगाड़ियों और यात्रियों पर नजर रखी जा रही है । कोई संदेहास्पद दिखने पर उसकी तत्काल जांच की जाती है । इसके अंतर्गत विविध रेलगाडियों की जांच करते समय उपर्युक्त कार्यवाही की गई ।
संपादकीय भूमिकातस्करी करनेवालों को कठोर दंड दिए बिना ऐसे मामले रुकेंगे नहीं ! |
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेंगे !’ – Jamaat-e-Islami