
रावलपिंडी (पाकिस्तान) – पाकिस्तान ने २४ अक्टूबर के दिन ‘घोरी’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया । इस मिसाइल की मारक क्षमता १ सहस्र ३०० किलोमीटर तक है । ५ वर्ष पूर्व भी इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था । यह मिसाइल ७०० किलो वजन के परमाणु हथियार ले जा सकती है, ऐसा दावा पाकिस्तान की ओर से बार-बार किया जाता है । साथ ही ऐसा बताया जाता है कि कराची और सियालकोट इन शहरों में भारत की सीमा पर यह मिसाइल ६ स्थानों पर तैनात की गई है । वहां से जालंधर, जैसलमेर, देहली, कर्णावती, मुंबई, नागपुर, चेन्नई जैसे भारतीय शहरों को लक्ष्य करने में सक्षम बताया जाता है ।
कुछ दिनों पूर्व अर्थात १८ अक्टूबर को ‘अबाबील’ नामक मिसाइल का परीक्षण किया गया था । यह परीक्षण सफल हुआ था ।
संपादकीय भूमिकाकोई देश भूखाकंगाल होने पर पहले इस स्थिति से बाहर आने का प्रयास करता है और देश की तिजोरी में रखे पैसे इसके लिए खर्च करता है । पाकिस्तान में पराकोटि का भारतद्वेष भरा होने के कारण वह आर्थिक संकट से बाहर आने के लिए प्रयास करने के स्थान पर परमाणु संपन्न होने के लिए प्रयास करता है । ऐसे पाकिस्तान को आजीवन सबक सिखाने के लिए भारत को प्रयास करने चाहिए ! |
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !