आवारा कुत्तों के आक्रमण के कारण हुए थे घायल !

नई देहली – ‘बाघ बकरी चाय’ के कार्यकारी संचालक पराग देसाई (आयु ४९ वर्ष) का निधन हो गया । पिछले सप्ताह कर्णावती में मॉर्निंग वॉक के समय आवारा कुत्तों ने उन पर आक्रमण किया । इस आक्रमण से स्वयं को बचाते समय पैर फिसलकर नीचे गिर जाने से उनके सिर में चोट आई । इस कारण उनके दिमाग में रक्तस्त्राव हुआ । कर्णावती के अस्पताल में उपचार चलते समय उनका निधन हो गया । ‘बाघ बकरी चाय’ देश की प्रमुख ३ चाय कंपनियों में से एक है । इस कंपनी का कार्य विश्व के ६० देशों में फैला हुआ है । इसकी स्थापना से इसका वार्षिक कारोबार २ सहस्र करोड रुपए का है ।
संपादकीय भूमिकाएक नामांकित कंपनी के पदाधिकारी का जीवन जाने में आवारा कुत्ते कारण बनते हैं, यह व्यवस्था के लिए लज्जास्पद ! आवारा कुत्तों की समस्या अब इतनी गंभीर होती जा रही है । इस विषय में अब केंद्र और सभी राज्य सरकारों को ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”