|

बेंगलुरू (कर्नाटक) – २० अक्टूबर को बेंगलुरू में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के समय विवाद हुआ । एक पाकिस्तानी समर्थक ने मैदान में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की घोषणा दी । इसपर बेंगलुरु पुलिस ने पाकिस्तान के समर्थक को ऐसे करने से मना किया । इसपर उन्होंने पुलिस से वादविवाद किया । पाकसमर्थक ने कहा, ‘पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच जब आरंभ था तब दर्शकों ने ‘भारत माता की जय’ की घोषणा दी; तो हम ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की घोषणा क्यों नहीं दे सकते ?’ इसपर पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि ‘भारत माता की जय’ की घोषणा दे सकते हैं, परंतु ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की नहीं ! इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है, जिसका पाकप्रेमी भारतीय विरोध कर रहे हैं ।
Brilliant work by the policeman for standing up against “Pakistan Zindabad.” I hope Zubair will not complain to Kharge Jr. to get this policeman fired from his job for simply doing his duty.
pic.twitter.com/CCOBCF3fwH— BALA (@erbmjha) October 20, 2023
१४ अक्टूबर को भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पराजित करने के उपरांत पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को शिकायत की थी। जिसमें पाकिस्तान का खिलाड़ी जब पवेलियन लौट रहा था उस समय दर्शकों द्वारा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए थे । ऐसा आरोप लगाया गया था । इसमें विशेष है कि बेंगलुरु में ही ऑस्ट्रेलियन संघ ने पाकिस्तानी क्रिकेट संघ को धूल चटाई ।
संपादकीय भूमिका
|
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
PM Modi Fast-Track Courts : पेपर लीक की घटनाओं के लिए तीव्रगति न्यायालय गठित करेंगे !