इजराइल के पुलिसकर्मियों को गणवेश की आपूर्ति करनेवाले केरल के निजी प्रतिष्ठान का निर्णय

थिरूवनंतपूरम् (केरल) – केरल के कन्नूर का निजी प्रतिष्ठान मरयम एपेरल प्रायवेट लिमिटेड विगत ८ वर्षाें से इजराइल के पुलिसकर्मियों का गणवेश सिलाई का ठेका ले रहा है । अब इस प्रतिष्ठान ने कहा है कि इसके आगे हम इजराइल के पुलिसकर्मियों के गणवेश की सिलाई का ठेका नहीं लेंगे । इजराइल जबतक गाजा पर कर रहा आक्रमण नहीं रोकता, तबतक हम नया ठेका नहीं लेंगे । गाजा के चिकित्सालय पर हुए आक्रमण के कारण इस प्रतिष्ठा ने यह निर्णय लिया है ।
इस प्रतिष्ठान के प्रमुख थॉमस ओलिकल ने कहा कि हमास के द्वारा की जा रही निर्दाेष लोगों की हत्याओं का समर्थन नहीं किया जा सकता; किंतु उसी प्रकार से इजराइल की ओर से गाजा पर हो रही कार्यवाही भी समर्थनीय नहीं है । वहां की बिजली, पानी एवं अन्न की आपूर्ति को रोकना तथा चिकित्सालय पर बमबारी कर लोगों को मार देना समर्थनीय नहीं है । हमें ऐसा लगता है कि यह युद्ध रुककर शांति स्थापित हो । (‘यह युद्ध किसने आरंभ किया तथा क्यों किया ?’, इस पर भी विचार करने की आवश्यकता है ! ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती, इसे ध्यान में लेना होगा ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाविश्व में ऐसे अन्य अनेक प्रतिष्ठान होंगे, जो इजराइल के पुलिसकर्मियों का गणवेश सिलाने का ठेका लेंगे ! |
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !