कनाडा का दावा, हम प्रत्युत्तर के रूप में कार्यवाही नहीं करेंगे !

ओटावा (कनाडा) – भारत स्थित कनाडा के दूतावास से ६२ में से ४१ अधिकारियों को वापस बुलाने के लिए भारत ने कनाडा को कुछ सप्ताह पहले कहा था । तद्नुसार कनाडा ने अधिकारिक तौर पर इन अधिकारियों को वापस बुलाया है । इन अधिकारियों को देश छोडने के लिए भारत ने १० अक्टूबर तक की समय सीमा दी थी; परंतु कनाडा और भारत में चर्चा हो रही थी । इससे कुछ मार्ग निकल आएगा, ऐसी अपेक्षा थी; परंतु यह प्रयत्न असफल रहा । खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर करने के उपरांत दोनों देशों में तनाव बढ गया । इस बात को लेकर भारत ने यह मांग की थी । कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने अधिकारियों को वापस बुलाने की जानकारी दी । उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा प्रत्युत्तर के रूप में कोई कार्यवाही नहीं करेगा ।
कनाडा के एक भूतपूर्व अधिकारी ने कहा कि भारत द्वारा कनाडा के अधिकारियों को देश छोडने के लिए कहना, कोई सामान्य घटना नहीं है । ऐसी घटनाएं पिछले ४०-५० वर्षाें में घटी नहीं थी ।
संपादकीय भूमिकाकनाडा किन सूत्रों के आधार पर प्रत्युत्तर के रूप में भारत पर कार्यवाही करेगा ? गलती कनाडा ने की है, इसलिए कनाडा अब उनके देश में निवास करने वाले खलिस्तानी आतंकवादियों को भारत के पास प्रत्यार्पित करें ! |
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Taslima Nasreen : जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन से बांग्लादेश के हिंसक आंदोलन की याद आ गई ! — तस्लीमा नसरीन
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना