
मुंबई – शहर के ‘ताज’ प्रसिद्ध होटल में बम विस्फोट करने की दूरभाष द्वारा धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने देहली से बंदी बनाया । युवक का नाम धर्मपाल सिंह (आयु ३६ वर्ष) है । कुलाबा पुलिस थाने में धर्मपाल सिंह के विरोध में अपराध प्रविष्ट किया गया है ।
१४ अक्टूबर की रात ८:३० पर अग्निशमन दल के नियंत्रण कक्ष में दूरभाष कर उसने यह धमकी दी । इसके उपरांत पुलिस और बम शोधक बल ने तत्काल होटल और होटल के परिसर की जांच की; लेकिन इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला । अग्निशमन बल के नियंत्रण कक्ष में दूरभाष करने से पहले उसके द्वारा २८ बार मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष में दूरभाष किए जाने की बात पुलिस की जांच में सामने आई । धर्मपाल सिंह ने इस प्रकार से दूरभाष क्यों किया ? इसकी जांच पुलिस कर रही है ।
(सौजन्य : India Today)
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !
सामाजिक माध्यमों का उपयोग न्यायाधीशों की छवि खराब (बदनाम) करने के लिए नहीं किया जा सकेगा – Delhi High Court
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
Bharuch Jama Masjid Row : भड़ौच (गुजरात) स्थित जामा मस्जिद के भूगर्भ (तहखाने) में देवताओं की मूर्तियां प्राप्त हुईं !