
भाग्यनगर (तेलंगाना) – इजरायल और हमास के बीच संघर्ष चालू रहने के बीच, इजरायल ने गाजा पट्टी के नागरिकों से वहां से हटने का आवाहन किया है। उन्होंने इसके लिए २४ घंटे की समय सीमा दी है है। एम.आई.एम. पक्ष अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को पेट का दर्द उठा है। उन्होंने कहा कि २१ लाख की जनसंख्या वाले गाजा नगर में १० लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। इजराइल उन पर अत्याचार कर रहा है।
(सौजन्य : ANI News)
ओवैसी ने कहा कि यह सब होने के उपरांत भी विश्व शांति है। विश्व में भयानक सन्नाटा है। गाजा के लोगों ने क्या किया था ? उन्हें क्यों मारा जा रहा है ? इजरायल की ओर से इजरायल-हमास युद्ध के एकांगी समाचार दिए जा रहे हैं।
हमास के आक्रमण में अब तक १,३०० से अधिक इजरायली मारे जा चुके हैं और इजरायल के प्रति आक्रमण में २,००० से अधिक फिलिस्तीनीयों की मृत्यु हुई है । इन सबके बीच भारत समेत कई पश्चिमी देशों ने अपने नागरिकों को इजरायल और फिलिस्तीन से सुरक्षित स्वदेश लाने के प्रयत्न प्रारंभ की दिए हैं।
फिलिस्तीन की भूमि पर ७० वर्ष से इजरायल नें नियंत्रण कर रखा है ! -ओवैसीकश्मीर में भारत की भूमि पर पाकिस्तान और चीन अपना आधिपत्य बता रहे हैं। ओवैसी कभी इस संबंध में बात क्यों नहीं करते ? क्या भारतीय ये समझें की वह उनके मनानुसार योग्य है ?
ओवैसी ने कहा कि इजराइल ने ७० वर्ष से फिलिस्तीन की भूमि पर आधिपत्य कर रखा है। ये सब किसी को दिखाई नहीं देता। क्या किसी को इजराइल के अत्याचार नहीं दिखते ? (भारत में जिहादी आतंकवादी भारत में बहुसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार करते हैं, और पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथी वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार करते हैं। क्या ओवैसी को वह नहीं दिखता? – संपादक) |
संपादकीय भूमिका
|

CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस