‘इसरो’ के प्रमुख एस. सोमनाथ ने दी जानकारी !

कोच्चि (केरल) – इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साइबर परिषद में जानकारी दी है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था के (‘इसरो’ के) सॉफ्टवेयर पर प्रतिदिन १०० से अधिक साइबर आक्रमण होते हैं ।
हमारी साइबर सुरक्षा सुसज्ज !

सोमनाथ ने आगे कहा ‘‘रॉकेट तंत्रज्ञान में साइबर आक्रमण होने की संभावना बहुत अधिक है; क्योंकि उसमें प्रगत सॉफ्टवेयर एवं चिप्स का उपयोग किया जाता है । यह संकट चाहे कितना भी बडा क्यों न हो, फिर भी ऐसे आक्रमणों से इसरो पूर्णतः सुरक्षित है । हमारी प्रणाली साइबर सुरक्षा से सुसज्ज है । उस पर किसी भी प्रकार का आक्रमण किया नहीं जा सकता । ऐसे अनेक उपग्रह हैं, जो सामान्य लोगों के दैनंदिन जीवन में सहायता करते हैं ।
#ISRO‘s Chairman #SSomanath sheds light on the challenges faced by #India‘s space agency. They’re battling over 100 #cyberattacks every day. Our gratitude to the dedicated team working tirelessly to keep our space endeavors secure!#ISRO #CyberSecurityhttps://t.co/JstuCpxicp
— Telangana Today (@TelanganaToday) October 8, 2023
ये सभी भिन्न-भिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। इन सभी की रक्षा हेतु साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्त्वपूर्ण है । कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे (‘आर्टिफिशियल इंटेलिजंस’ जैसे) तंत्रज्ञान (तकनीक) का प्रयोग कर, साइबर अपराधों की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं । इसके लिए अधिक अच्छे शोधन एवं कठोर परिश्रम की आवश्यकता है ।
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
न्यायालय २४ घंटे चलने वाला कोई मनोरंजन चैनल नहीं है ! — Supreme Court
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”