पादरी ने अमेरिका में एक लडकी से लगातार १५ वर्ष तक बलात्कार किया !

लडकी को गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के लिए विवश किया गया !

´सैंक्चुअरी चर्च ऑफ क्राइस्ट´ के पादरी रॉबर्ट कार्टर

ह्यूस्टन (अमेरिका) – यहां के ´सैंक्चुअरी चर्च ऑफ क्राइस्ट´ के पादरी रॉबर्ट कार्टर ने एक लडकी के साथ १५ वर्ष में ६०० बार बलात्कार किया। जिसके फलस्वरूप वह गर्भवती हो गई। उसे बच्चे को जन्म देने के लिए भी विवश किया गया। जब उसके साथ पहली बार बलात्कार हुआ तब वह ७ वर्ष की बालिका थी। पीडिता के पिता ने पादरी रॉबर्ट को ‘राक्षस’ कहा है। कार्टर ने कथित तौर पर लडकी के साथ उसके घर और अन्य स्थानों पर बलात्कार किया था। इसमें ´ग्रेटर बाइबिल चर्च´  भी सम्मिलित है। (भारत के निधर्म(अधर्म)वादी  गिरजा घर के बलात्कारियों के कुकर्मों के संबंध में अपना मुंह नहीं खोलेंगे ! – संपादक) पादरी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट किया गया है।

वह ईसाई धर्म का प्रचार करते समय ऐसा कृत्य करता था ! – पीडिता के पिता

पीडिता के पिता ने कहा कि पादरी कार्टर हमारे परिवार के सदस्य जैसा था। मुझे समझ में नहीं आता कि वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही  इस प्रकार के घृणित कृत्य क्यों कर रहा है।

(सौजन्य : KPRC 2 Click2Houston) 

संपादकीय भूमिका 

भारत में सामाजिक माध्यमों  द्वारा ऐसी घटनाओं को दबा दिया जाता है, क्योंकि वे स्वयं को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं और उनकी दृष्टि में पादरी सभ्य गृहस्थ होते हैं !