२ सितंबर को खालिस्तान हेतु करेंगे जनमत संग्रह

ओटावा (कनाडा) – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के तमनविस माध्यमिक विद्यालय में २ सितंबर को सिख फॉर जस्टिस नामक प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया है । इसके द्वारा भारत की राजधानी नई देहली में ९ एवं १० सितंबर को होनेवाली जी-२० परिषद की बैठक के पूर्व असंतोष निर्माण करने का प्रयास किया जानेवाला है । इस परिषद में उपस्थित राष्ट्राध्यक्षों को पत्र लिखा जाएगा । इस सर्व प्रक्रिया के लिए इस संगठन ने ३० लोगों को दायित्व दिया है, गुप्तचरों ने यह जानकारी दी है । इसी दिन यहां खालिस्तान हेतु जनमत संग्रह भी किया जानेवाला है । तदनंतर पुनः १० सितंबर को वंकुअर में बैठक का आयोजन किया गया है । यहां के एक गुरुद्वारा में खालिस्तान समर्थकों को बुलाया गया है । यहां भी खालिस्तान हेतु जनमत संग्रह किया जानेवाला है ।
गुप्तचर तंत्र की जानकारी के अनुसार केवल ब्रिटिश कोलंबिया ही नहीं, अपितु कनाडा के अन्य राज्यों में भी इस कालावधि में विविध आंदोलन करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकाखालिस्तानी स्वतंत्र खालिस्तान के लिए चाहे कितने भी प्रयास करें, तो भी उसका कोई उपयोग नहीं होगा, यह बात उनको ध्यान में लेनी चाहिए ! |
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में आकर ‘सनातन धर्म संकुल’ का निर्माण कार्य रुका !
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
#Boycott_Amazon : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘अमेजान इंडिया’ को कानूनी सूचना !
(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेंगे !’ – Jamaat-e-Islami