
मॉस्को (रूस) – भारत के ‘चंद्रयान-३’ के पश्चात रूस ने भी चंद्रमा पर यान भेजने का प्रयत्न किया था, किंतु वह असफल सिद्ध हुआ । रूस द्वारा भेजा गया ‘लुना-२५’ यान चंद्रमा पर उतारनेवाला था; किंतु १९ अगस्त को उसका संपर्क टूट गया, जिससे दूसरे दिन वह चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ‘लुना-२५’ २१ अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बोगुस्लावस्की क्रेटर (विवर) के पास उतरने वाला था । यह यान ११ अगस्त को प्रक्षेपित किया गया था । रूस ने ४७ वर्षों के पश्चात चंद्रमा पर यान भेजा था । इससे पूर्व १९७६ में रूस ने ‘लुना-२४’ नामक यान भेजा था ।
रूस ने 50 सालों के बाद दूसरी बार मून मिशन लॉन्च किया था, जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था. हालांकि, लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया-#Luna25 #RussiaLuna25 #Roscosmoshttps://t.co/nEtlWtofY8
— ABP News (@ABPNews) August 20, 2023
रूस की अंतरिक्ष संस्था ‘रोसकॉसमॉस’ ने बताया कि १९ अगस्त सायंकाल ५.२७ बजे उसका संपर्क टूट गया था । ‘प्री-लैंडिग’ (चंद्रमा पर उतारने से पूर्व की स्थिति) कक्षा परिवर्तन करते समय तांत्रिक त्रुटि होने के कारण उसका संपर्क टूट गया ।
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा