
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – केंद्रशासित प्रदेश के कुलगाम जिले में ५ अगस्त को जिहादी आतंकवादियों से हुई मुठभेड में ३ सैनिकों को वीरगति प्राप्त हुई । पुलिस ने जानकारी दी है कि रक्षादल को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में कुछ आतंकवादियों के आने की सूचना मिली थी ।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से भीषण मुठभेड़, सेना के 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी#JammuKashmir #KulgamEncounterUpdate https://t.co/G98PeMa8qI
— News18 India (@News18India) August 5, 2023
इस घटना के संदर्भ में भारतीय सेना ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘हमें जानकारी मिली थी कि कुलगाम के हालन के ऊंचे पहाडों पर आतंकवादी छुपे हुए हैं । तदनंतर सैनिकों ने उन्हें ढूंढना आरंभ किया । आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी की । उनको प्रत्युत्तर देते समय ३ सैनिक घायाल हो गए । उपचार होते समय ही उनकी मृत्यु हो गई । ढूंढना अभी तक चालू है ।’
पिछले कुछ माह में जम्मू-कश्मीर के जिहादी आतंकवादियों की गतिविधियों में वृद्धि !इससे पूर्व अप्रैल एवं मई माह में पूंछ एवं राजौरी जिलों में हुई मुठभेड में १० सैनिकों को वीरगति प्राप्त हुई थी । इस वर्ष के आरंभ में ही राजौरी में आतंकवादियों ने कुछ हिन्दू परिवारों पर आक्रमण किए थे । इस घटना में ७ नागरिकों की मृत्यु हुई थी, तो १२ से अधिक घायल हुए थे । |
संपादकीय भूमिकाएक ओर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री भारत से चर्चा करने का आवाहन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आतंकवादियों को भेजकर भारतीय सैनिकों को मार रहे हैं । ऐसे धूर्त पाकिस्तान को अब स्थायीरूप से पाठ पढाने के लिए भारत सरकार को कठोर कदम उठानाछकुछ करेगी अथवा नहीं ? |
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त