
पुणे में पुलिस की सतर्कता से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आइ.ए.द्वारा)२ वांछित आतंकवादियों को पकडने में सफल रही । इन आतंकवादियों को पकडनेवालों को ५ लाख रुपए का पारितोषिक घोषित किया गया था । पकडे गए २ आतंकवादियों के नाम हैं, इमरान खान एवं महम्मद युनूस साकी । ये दोनों ‘अल् सुफा’ आतंकवादी संगठन के लिए कार्य करते हैं । अबतक हमने अल् कायदा, लष्कर-ए-तोयबा, जैश-ए-महम्मद आतंकवादी संगठनाें के नाम सुने हैं । अब उनमें ‘अल् सुफा’ आतंकवादी संगठन भी जुड गया है । ३० मार्च २०२२ को इस संगठन का नाम सामने आया । इसी संगठन ने राजस्थान में तोडफोड करने का षड्यंत्र रचा था । एक चारपहिया वाहन में खोज करने पर पुलिस को विस्फोटक मिले थे । उस समय बशीर खा शेरानी पकडा गया था; किंतु इमरान खान, महम्मद युनूस साकी तथा फिरोज पठाण, ये तीनोें भाग गए थे । विगत डेढ वर्ष से सुरक्षा एजेंसी उन्हें ढूंढ रही थी । खान एवं साकी पकडे गए हैं, परंतु पठाण अभी भी लापता है ।

इस घटना के पश्चात सर्वप्रथम जो प्रश्न मन में आता है, वह यह कि राजस्थान में कार्यवाही करने का प्रयास करनेवाले आतंकवादी पुणे में कैसे ? अल् सुफा आतंकवादी संगठन के जिहादी मध्य प्रदेश के रतलाम में भी जिहादी ठिकाने चला रहे थे, ऐसी जानकारी सामने आई है । सुरक्षा एजेंसी ने यहां भी छापा मारा । इससे ध्यान में आता है कि यह संगठन भारत में अनेक स्थानों पर हाथ-पैर फैलाए हुए है, भयंकर संकट का सूचक है । भारत में पहले जैसे बमविस्फोट नहीं होते; किंतु समाजघातक कार्यवाहियां बढ गई हैं । विस्फोट करवाकर लोगों में भय निर्मित करने के स्थान पर दंगे कराना, हिन्दुओं के सिर काटकर उनकी अमानुषिक हत्या करना जैसी घटनाएं बढ गई हैं । इससे ‘आतंकवादी कार्यवाहियों का स्वरूप परिवर्तित हुआ है’, ऐसा हम कह सकते हैं । भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह संकट की घंटी है । आतंकवादियों के ठिकानों पर छापा मारकर मात्र ४-५ आतंकवादियों को पकडने से क्या भारत में आतंकवाद समाप्त हो जाएगा ? आतंकवाद मिटाने के लिए सर्वप्रथम आतंकवादियाें के समर्थकों को ढूंढकर उन पर कार्यवाही करनी होगी । चाहे कश्मीर हो, अथवा देश के अन्य स्थान; स्थानीय समर्थन के बिना आतंकवादी कुछ भी करने का साहस नहीं कर पाएंगे । भारत में अनेक स्थानों पर छोटे पाकिस्तान बन गए हैं । इन ठिकानों पर कार्यवाही करने से राष्ट्रघातकों में भय निर्माण होगा ।
इस प्रकार आतंकवादियों को ढूंढकर उन पर कार्यवाही करना सरल होगा । इन सभी सूत्रों को देखते सुरक्षा एजेंसियों का दायित्व बढ गया है । सर्वप्रथम भारत में कार्यवाही करनेवाले कट्टरपंथी तथा उन्हें भडकानेवाले धार्मिक नेताओं पर सीधी कार्यवाही करें । आतंकवाद नष्ट करने की दृष्टि से यह एक दृढ कदम होगा।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।