
नई देहली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी २ दिन के फ्रांस दौरे के उपरांत संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं । इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस के डसॉल्ट एविएशन से २६ नए अत्याधुनिक राफेल लडाकू विमान खरीदने का समझौता किया है । ये विमान भारतीय नौसेना की आवश्यकतानुसार विशेष रूप से बनाए जाने वाले हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मेक्राॅन की भेंट में यह समझौता हुआ । भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस की ओर से इसके पहले ३६ राफेल खरीदे गए हैं ।
समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, अहम डील को मिली मंजूरी
#navyrafale #pmmodi #EmmanuelMacron @ShivAroor— AajTak (@aajtak) July 15, 2023
इस सुरक्षा समझौते में भारत को २२ राफेल-एम मरीन लडाकू विमान मिलने वाले हैं । ये लडाकू विमान स्वदेशी आई. एन. एस. विक्रांत इस विमानवाहक नौका पर तैनात किए जाएंगे । साथ ही ४ ट्रेनर राफेल मरीन विमान मिलने वाले हैं । राफेल-एम, यह फ्रांस के राफेल लडाकू विमानों की नौसेना आवृत्ति है । चीन हिंद महासागर में उसका वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, ऐसी स्थिति में भारतीय नौसेना को समुद्र में स्वयं की शक्ति बढाकर सशक्त रहने की आवश्यकता है । इस उद्देश्य से इन लडाकू विमानों की खरीद की गई है ।
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Somalians Life Imprisonment : नौका को हडपकर अपहृत कर्मियों को बंधक बनाने वाले सोमालिया के ४४ नागरिकों को आजीवन कारावास का दंड !
Modi NEET Paper Leak : प्रश्नपत्रिका लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए – प्रधानमन्त्री मोदी