
गोंडा (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश आतंकवादविरोधी दल ने २ जुलाई के दिन लक्ष्मणपुरी से सद्दाम शेख को बंदी बनाया था । सद्दाम ने जर्मनी और फ्रांस में ट्रक द्वारा लोगों पर आक्रमण करने की साजिश रची थी । इसके लिए वह प्रतिदिन ट्रक के माध्यम से किए जाने वाले आतंकवादी आक्रमणों के वीडियो देखता था । भीड के स्थान पर लोगों पर ट्रक चढाकर उन्हें कुचल कर मारने का उसका षड्यंत्र था । जुलाई २०१६ में फ्रांस में एक त्यौहार मनाते समय एक आतंकवादी ने मालवाहक ट्रक लोगों पर चढाया था । जिसमें ८६ लोगों की मृत्यु हो गई थी । इसी तरह से सद्दाम भारत में आक्रमण करने के प्रयास में था ।
लादेन को आदर्श मानने वाले सद्दाम का बड़ा खुलासा, फ्रांस, जर्मनी की तरह भारत में ट्रक से करना चाहता था आतंकी हमलाhttps://t.co/BsxAzxLLBk
— Newsroompost (@NewsroomPostCom) July 10, 2023
सद्दाम ने जांच में बताया कि उस पर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज़ नायकू, नावेद जट्टर, समीर टाइगर ऐसे आतंकवादियों का प्रभाव है । सद्दाम के मोबाइल में इन सभी के वीडियो और छायाचित्र मिले । सद्दाम बेंगलुरु की एक कंपनी में ट्रक चालक के रूप में काम करता था । वह सामाजिक माध्यमों और ऐप के द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों के संपर्क में था ।
संपादकीय भूमिकाऐसे आतंकवादियों को जल्द से जल्द फांसी का दंड देना चाहिए तभी अन्यों में डर बैठेगा ! |
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !