
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – न्यूयॉर्क के विद्यालयों को दीपावली का अवकाश देने वाला विधायक राज्य की विधानसभा में पारित किया है । न्यूयॉर्क के महापौर एरिक एडम्स ने यह जानकारी दी । राज्यपाल के हस्ताक्षर के उपरांत सभी विद्यालयों में इस विषय का आदेश लागू होगा ।
I’m so proud to have stood with Assemblymember @JeniferRajkumar and community leaders in the fight to make #Diwali a school holiday.
I know it’s a little early in the year, but: Shubh Diwali! pic.twitter.com/WD2dvTrpX3
— Mayor Eric Adams (@NYCMayor) June 26, 2023
१. महापौर एडम्स ने कहा कि, इस निर्णय के कारण न्यूयॉर्क में रहने वाले २ लाख से अधिक परिवारों को यह उत्सव अधिक अच्छे ढंग से मनाने का अवसर मिलेगा । दीपावली का अवकाश घोषित करने की इस लडाई में स्थानीय समुदाय और विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार का सहयोग होने से मुझे आनंद है ।
२. न्यूयॉर्क में दीपावली के दिन विद्यालयों में अवकाश से संबंधित यह विधेयक विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार ने प्रस्तुत किया था । विधेयक पारित होने पर उन्होंने कहा कि, मुझे आनंद है कि, मैने न्यूयॉर्क के लोगों की ओर से इस लडाई का प्रारंभ किया और उसे जीता ।
३. अमेरिकी संसद में दीपावली के सरकारी अवकाश के लिए एक विधेयक भी प्रस्तुत किया गया है । इस विधेयक के अंतर्गत अमेरिका में दीपावली को १२ वें अधिकृत अवकाश के रूप में घोषित करने की मांग की गई थी । २५ मई के दिन कनिष्ठ सभागृह के सांसद ग्रेस मेंग ने दीपावली को सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की थी ।
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !