भारतीय तिरंगे के अपमान के प्रकरण में था आरोपी

चंडीगड – खालिस्तानी समर्थक और कारागृह में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के नजदीकी के रूप में पहचाने जाने वाले अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मृत्यु होने का समाचार सामने आया है । उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था । ब्रिटेन में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप उस पर था । इस अपमान के प्रकरण में राष्ट्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है ।
खालिस्तानी अमृतपाल का सहयोगी अवतार सिंह की ब्रिटेन में मौत#AvtarSinghKhanda #Amritpal https://t.co/HCphRyD7X3
— India TV (@indiatvnews) June 15, 2023
ज्येष्ठ कनेडियन लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने उसके निधन का समर्थन किया है । अवतार सिंह खांडा का परिवार मोगा में रहता है । वर्ष २०१४ में खांडा ब्रिटेन चला गया था । कुछ समय पूर्व अमृतपाल प्रकरण की जांच चलते समय सुरक्षा तंत्रों ने उसके परिवार की जांच की थी । वर्ष १९८८ में अवतार सिंह खांडा के चाचा बलवंत सिंह खुराना सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड में मारे गए थे । इसके उपरांत वर्ष १९९१ में खांडा के पिता कुलवंत सिंह खुराना भी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड में मारे गए थे । खांडा के पिता और चाचा दोनों ही खालिस्तानी आतंकवादी संगठन के सक्रिय सदस्य थे । खांडा के मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला ‘खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स’ के प्रमुख थे ।
ईरान-इजराइल के बीच पुनः भडकी युद्ध की आग !
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
Israel Spying : इजराइल कर रहा है ट्रम्प सरकार की जासूसी ! – अमेरिका का आरोप
America Indian Shot Dead : अमेरिका में अज्ञात लोगों द्वारा भारतीय युवक की गोलियां मारकर हत्या
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !