
गुवाहाटी (असम) – असम के धेमाजी जिले के अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई गोलीबारी में २ लोगों की मौत, तो ३ लोग लापता हैं । पुलिस अधीक्षक रंजन भुईया ने कहा है, ‘वैश्विक पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय लोगों ने अंतरराज्य सीमा पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया था । सवेरे ७ ग्रामवासी कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे । वहां उन पर गोलियां चलाई गईं । उनमें से एक की वहीं मृत्यु हो गई । गोली लगने से अन्य तीन घायल हैं । घायल लोगों को धेमाजी सदर चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, वहां अन्य एक की मृत्यु हो गई । अन्य तीन लोग लापता हैं एवं पुलिस उनको ढूंढ रही है ।’
असम-अरुणाचल के बॉर्डर सीमा पर फायरिंग; 2 लोगों की मौत और 3 लापताhttps://t.co/qBDpse0Hv3
— Hindustan (@Live_Hindustan) June 5, 2023
इस घटना के संदर्भ में असम के मुख्य मंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘दोनों राज्यों के मध्य अभीतक सीमा निश्चित नहीं हुई है । हमारे पडोसी राज्य हम पर आक्रमण नहीं करते हैं । कुछ लोग लालच में आकर वैसा करते हैं । उनकी जांच कर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी ।’
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !