प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता वीर सावरकर को नमन किया !

नई देहली – २८ मई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर नमन किया । इस अवसर पर सुरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, सांसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आदि उपस्थित थे । इस अवसर पर सांसदों ने भी पुष्प अर्पण किए । प्रधान मंत्री मोदी ने अपने आकाशवाणी पर मासिक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के संदर्भ में बताया था । उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का त्याग, साहस तथा संकल्प शक्ति की गाथा आज भी हमें प्रेरित कर रही है । उनका व्यक्तित्व वीरता तथा विशालता से भरा था । उनके निर्भय तथा स्वाभिमानी स्वभाव को पराधीनता की मानसिकता स्वीकार्य नहीं थी ।
(सौजन्य : TIMES NOW Navbharat)
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !