
ठाणे (महाराष्ट्र) १४ मई (वार्ताहर) – कल्याण के दुर्गाडी किले पर कथित ईदगाह (नामज पठन के मैदान) को लेकर हिन्दू समाज एवं मुसलमान में विवाद चल रहा है । इस प्रकरण की आड में कल्याण के हटिया थाने की पुलिस ने १४ मई को दुर्गाडी किले पर धर्मवीर संभाजी महाराज की जयंती मनाने की अनुमति देना अस्वीकार कर दिया है । किले पर संभाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए पुलिस ने जिलाधिकारी के अनुमतिपत्र की मांग की है । (‘धर्मवीर संभाजी महाराज की जयंती मनाने से विवाद उत्पन्न होगा’, ऐसा लगता हो; तो ऐसा विवाद करनेवालों पर कार्यवाही होनी चाहिए । परंतु ऐसा करने की अपेक्षा जयंती को ही अनुमति न देनेवाली महाराष्ट्र की पुलिस शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र की है अथवा पाकिस्तान की ? – संपादक)
१. यहां के समस्त शिवप्रेमियों की ओर से दुर्गाडी किले पर धर्मवीर संभाजी महाराज की जयंती अंग्रेजी पंचांग के अनुसार मनाने की योजना थी । इस अवसर पर किले के श्री दुर्गादेवी मंदिर में आरती की जानेवाली थी । साथ ही धर्मवीर संभाजी महाराज का तेजस्वी इतिहास कथन किया जानेवाला था ।
२. कल्याण के स्थानीय मुसलमानों ने मूलतः दुर्गाडी किले पर स्थित दुर्गादेवी का मंदिर मस्जिद होने का दावा किया था । अतः उन्होंने यह स्थान वक्फ मंडल के पास हस्तांतरित करने की मांग की थी । इस हेतु उन्होंने कल्याण के जिला सत्र न्यायालय में याचिका भी प्रविष्ट की थी; परंतु न्यायालय ने यह याचिका अस्वीकार कर दी है ।
३. अप्रैल में इसी विवादास्पद स्थान पर रमजान ईद मनाने तथा किले पर मंडप बनाने के लिए पुलिस ने अनुमति दी थी; परंतु कथित ईदगाह के निर्माणकार्य के स्थान पर न जाने का आश्वासन देते हुए भी किले के दुर्गादेवी के मंदिर के प्रांगण में धर्मवीर संभाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए पुलिस रोडे अटका रही है ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु