अब वापस आए हिन्दुओं को धर्मशिक्षा देकर उनमें धर्माभिमान जागृत करने के लिए भी प्रयास करना आवश्यक !
(घरवापसी अर्थात हिन्दू धर्म का त्याग कर अन्य पंथों में गए लोगों को पुनः हिन्दू बनाना)

दुर्ग (छत्तीसगढ) – ‘राष्ट्र रक्षा महासम्मेलन एवं घरवापसी २०२३’ की मुहिम के अंतर्गत २५० लोगों की (१०० परिवारों की) घरवापसी की गई । इस समय छत्तीसगढ के भाजपा के नेता एवं ‘अखिल भारतीय घर वापसी’ उपक्रम के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जुदेव प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे । उनके करकमलों द्वारा घरवापसी हुए हिन्दुओं का हिन्दू धर्म में अधिकृत स्वागत किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन ‘सर्वहितकारिणी मानव सेवा संस्थान’ एवं समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था ।
गत वर्ष जुदेव के नेतृत्व में लगभग ३ सहस्र लोगों की घरवापसी की गई है ।
'To forget one's ancestors is to be a brook without a source, a tree without roots.'
Honored to perform Gherwapsi of 100 converted Families in Durg (CG) to Sanatan Dharma🚩
Welcome home 🙏🏻@ARanganathan72 @kamakshidhanraj @vikramsampath @JaipurDialogues @MNageswarRaoIPS pic.twitter.com/Imo37qQGEm— Prabal Pratap Singh Judev (@prabaljudevBJP) April 24, 2023
जनवरी २०२३ : छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के लगभग १ सहस्र १०० ईसाईयों ने हिन्दू धर्म स्वीकार किया ।
अक्टूबर २०२२ : ओडिशा राज्य के सुंदरगढ जिले में १७३ ईसाई परिवारों के लगभग ५०० लोगों ने घरवापसी की ।
मार्च २०२२ : छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के १ सहस्र २५० ईसाईयों ने स्वीकार किया हिन्दू धर्म !
जबतक प्राण हैं, तबतक घरवापसी कराऊंगा एवं सनातन धर्म की रक्षा करूंगा ! – प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ एवं भाजपा के नेता प्रबल प्रताप सिंह जुदेव![]() दुर्ग के घरवापसी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने कहा कि हिन्दुओं का धर्मांतरण यह देश तोडने का सबसे बडा षड्यंत्र है । इसके लिए घरवापसी के कार्यक्रम कार्यान्वित करना अत्यंत आवश्यक है । जबतक देह में प्राण हैं, तबतक मैं घरवापसी कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन धर्म की रक्षा करता रहूंगा । छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार सदा ही ईसाई मिशनरियों द्वारा हिन्दुओं के धर्मपरिवर्तन की गतिविधियों को अनदेखा कर रही है ।
|

LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना