
नई देहली – भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में भारतीय खिलाडियों ने जंतर-मंतर पर २३ अप्रैल को भूख हडताल शुरू कर दी है । सभी कुश्ती खिलाडी रात्रि में वहीं पदपथ (फुटपाथ) पर ही सोए । इन कुश्ती खिलाडियों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक आदि का समावेश है । दूसरी ओर दिल्ली के पुलिस दल ने सांसद बृजभूषण पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है । बृजभूषण पर महिला कुश्ती खिलाडियों के लैंगिक शोषण एवं धाेखाधडी का आरोप है । इन कुश्ती खिलाडियों ने जनवरी में भी यहां आंदोलन किया था । तब केंद्र शासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि समिति स्थापन कर जांच की जाएगी । तदुपरांत जांच समिति स्थापित की गई, परंतु अब तक समिति की रिपोर्ट नहीं आई है । इस कारण कार्यवाई नहीं हुई । इसीलिए कुश्ती खिलाडियों ने पुनः आंदोलन शुरू किया है ।
पहलवानों ने खुले आसमान के नीचे गुजारी रात, जानिए क्या हैंं डिमांड #WrestlersProtest https://t.co/gAUtafeDKS
— AajTak (@aajtak) April 24, 2023
संपादकीय भूमिकाअंतरराष्ट्रीय ख्याति के कुश्ती खिलाडियों को न्याय के लिए बार-बार आंदोलन करना पड रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है । केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देकर वास्तविकता सामने लानी आवश्यक ! |
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
Assam Flood : असम में भीषण बाढ – ४१ लोगों की मृत्यु ।