
ऋषिकेश (उत्तराखंड) – उत्तराखंड में चारधाम यात्रा २२ अप्रैल अर्थात अक्षय तृतीया से प्रारंभ हो गई है। यात्रा के लिए २१ अप्रैल तक १६ लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। अपरान्ह १२.३५ बजे श्रीगंगोत्री धाम के कपाट खोले गए एवं श्रीयमुनोत्री धाम के कपाट अपरान्ह १२.४१ बजे खोले गए। श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट २५ अप्रैल को खोले जाएंगे तथा श्रीबद्रीनाथ धाम के कपाट २७ अप्रैल को खोले जाएंगे।
उत्तराखंड शासन ने तीर्थयात्रियों की दर्शन संख्या न्यून रखने के लिए लगाया हुआ प्रतिबंध हटा दिया है। श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण जारी रहेगा।
#Uttarakhand: #CharDham Yatra begins with opening of portals of Gangotri and Yamunotri on #AkshayTritiya.
Chief Minister @pushkardhami remains present on this occasion.#CharDhamYatra2023 pic.twitter.com/mWGeK1hcQH
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 22, 2023
प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा, यह राज्य सरकार का उत्तरदायित्व है ! – मुख्यमंत्री धामी![]() भाजपा शासित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का औपचारिक उद्घाटन २१ अप्रैल को ऋषिकेश से किया गया है । प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षित यात्रा राज्य सरकार का उत्तरदायित्व है । हमने भक्तों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं । शासन यह सुनिश्चित करेगा कि देश-विदेश के प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित रहे और सभी को यात्रा में सहभागी होने का अवसर प्राप्त हो । |

मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस