
कराची – रमजान को उपलक्ष्य में सरकार द्वारा निर्धनों को अनाज बांटा जा रहा था । उस समय भगदड मचने से १२ लोगों की मौत हो गई । यह घटना एक फैक्टरी के परिसर में घटी है । मृतकों में ८ महिलाएं एवं ३ बच्चे हैं । उस समय वहां पुलिस भी पर उपस्थित थी; परंतु हंगामा होने से पुलिस घटनास्थल से भाग गईं ।
१. कारखाने में निःशुल्क अनाज (राशन) लेने के लिए बडी संख्या में भीड थी । अनाज की मात्रा अल्प, तो भीड की मात्रा अधिक थी ।
२. अनाज मिलने के लिए भीड में प्रथम हाथा पाई हुई एवं तदनंतर मारपीट भी हुई । भगदड मचने से थोडी ही देर में बिजली का तार टूटकर लोगों पर गिर गया । बिजली के शॉक (करेंट) से भी कुछ लोगों की मृत्यु हुई ।
३. इससे पूर्व भी पंजाब प्रांत में निःशुल्क आटा मिलने के समय साहिवाल, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ एवं ओकारा जिलों में मची भगदड में ११ लोगों को मौत हुई थी ।
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !