हत्या करनेवाले दोनों को आजीवन कारावास का दंड !

आगरा (उत्तर प्रदेश) – यहां ९ वर्ष पूर्व हुई महिला की हत्या के प्रकरण में विशेष न्यायाधीश महम्मद रशीद ने आशुतोष गोस्वामी तथा रॉनी मेसी को अपराधी निश्चित कर उन्हें आजीवन कारावास का दंड सुनाया । (‘९ वर्षों से मिला न्याय अन्याय है’,यदि किसी को ऐसा प्रतीत हो, तो क्या चूक ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात ) इसके साथ ही अपराधियों को ७२ सहस्र रुपए का दंड भी सुनाया गया । महिला के साथ ही अपराधियों ने उसके पालतू कुत्ते को भी जान से मारा था । इस प्रकरण में पुलिस ने मृत महिला के घर के तोते के साक्ष्य पर हत्यारों को ढूंढा था । इस हत्या में एक अपराधी उस महिला का निकट संबंधी था ।
#आगरा: तोते के सामने हुई थी मालकिन और पेट डॉगी की हत्या, तोते ने पुलिस के सामने बोला हत्यारे का नाम, 9 वर्ष बाद अब 2 को मिली उम्रकैद की सजा, सगे भांजे और मौसी ने मिलकर की थी हत्या। pic.twitter.com/qmj6qOdzbv
— Prime Media Channel (@_primemedia) March 25, 2023
१. पुलिसकर्मियों ने हत्यारों को ढूंढने का प्रयास किया; परंतु उन्हें कुछ पता नहीं चला ।
२. पुलिस अन्वेषण के लिए मृत महिला के घर पहुंची तो पिंजरे में स्थित ‘मिठू राजा’ नामक तोते ने कहा, ‘आशु आया’ । यह नाम सुनते ही सब चौंक गए । ‘यह व्यक्ति हत्या तथा डाका डाल सकता है’ इस पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ; क्योंकि हत्यारा आशुतोष मृत नीलम के पति विजय शर्मा का भांजा था ।
३. तत्पश्चात नीलम शर्मा के पति विजय शर्मा तोते से बात करने लगे तो तोते ने पुन: कहा, ‘आशु आया’ । शर्मा ने पुलिस को यह जानकारी दी । तदुपरांत पुलिस ने आशुतोष एवं रॉनी को नियंत्रण में लेकर अन्वेषण आरंभ किया तथा इससे हत्या का रहस्य खुल गया ।
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।