लंदन में भारतीय उच्चायुक्तालय पर खालिस्तानीयों द्वारा की गई तोड़फोड़ का प्रकरण !

बंगलुरु – लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्तालय में खालिस्तानियों द्वारा की गई तोड़फोड़ और तिरंगा उतारे जाने के प्रकरण पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा सुरक्षा में हुई त्रुटि के लिए ब्रिटेन सरकार को उत्तरदायी ठहराया है । उन्होंने कहा, ”ब्रिटेन सरकार सुरक्षा का दायित्व पूर्ण करने में असफल रही है । जिस देश में दूतावास अथवा उच्चायुक्तालय हैं, वहां काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का दायित्व उस देश का होता है । उच्चायुक्तालय के आसपास के परिसर की सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए; लेकिन ब्रिटिश सरकार ऐसा करने में असफल रही है ।”
#WATCH दूतावास या उच्चायोग के परिसर का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक को सुरक्षा देना प्राप्तकर्ता देश का दायित्व है। इन दायित्वों को पूरा नहीं किया गया। इस पर हमारी ब्रिटिश सरकार से बातचीत हुई है: ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर pic.twitter.com/X3OtlD4R22
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2023
बंगलुरु में युवा संगोष्ठी को संबोधित करते समय विदेश मंत्री ने यह विधान किया । उन्होंने आगे कहा कि, जिस दिन खालिस्तानी उच्चायुक्तालय के सामने आए, उस समय उच्चायुक्तालय को उपलब्ध की गई सुरक्षा अपेक्षित स्तर की नहीं थी । अनेक देश उच्चायुक्तालयों को सुरक्षा उपलब्ध कराने में लापरवाह दिखते हैं । वे स्वयं की सुरक्षा के विषय में सतर्क रहते हैं; लेकिन अन्य की सुरक्षा के विषय में उनका दृष्टिकोण अलग रहता है । सुरक्षा के संबंध में इस प्रकार का भेदभाव हमें स्वीकार नहीं ।
संपादकीय भूमिकाभारत द्वारा ब्रिटेन को इस प्रकरण में सुनाने के बाद उसे समझ में आएगा । ऐसी भाषा में प्रतिउत्तर देना आवश्यक ! |
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण