पाकिस्तान के भूतपूर्व अर्थमंत्री ने फटकारा !

कराची (पाकिस्तान) – जिस प्रकार इस्लामी देशों ने जनसंख्या पर नियंत्रण रखा, पाकिस्तान के वैसा न रखने से आज देश की स्थिति दयनीय हो गई है, पाकिस्तान के भूतपूर्व अर्थमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने यहां ऐसा वक्तव्य दिया । वे कराची के एक कार्यक्रम में ऐसा बोल रहे थे । ‘आर्थिक चुनौतियां दूर करने हेतु हमें जनसंख्या नियंत्रण पर बल देना चाहिए’, उन्होंने ऐसा आवाहन किया ।

१. मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि पाकिस्तान में प्रति वर्ष ५५ लाख बच्चे जन्म लेते हैं । यदि इतने बच्चे जन्म लेते हैं, तो पाकिस्तान जनसंख्या नियोजन पर कब ध्यान देगा ? जब इस विषय पर चर्चा की जाती है, तब एक विशेष गुट इस पर आलोचना करने हेतु आगे आता है । इजिप्त, बांग्लादेश तथा ट्यूनीशिया आदि मुस्लिम देशों ने जनसंख्या का नियोजन किया; परंतु हमने नहीं किया । यदि गत १० वर्षों में बांग्लादेश के प्रजनन की मात्रा में हमारा प्रजनन होता, तो आज पाकिस्तान की पर्ण राष्ट्रीय आय प्रति व्यक्ति १५ प्रतिशत से अधिक होती ।
२. इस्माइल ने आगे कहा कि पाकिस्तान की निर्मिति के प्रथम ११ वर्षों में ७ प्रधानमंत्री हुए, जबकि इसी कालावधि में भारत ने ५ आइआइटी की स्थापना की । पाकिस्तान ऋण चुकाने के लिए दूसरा ऋण लेता है । यह पद्धति कभी सफल नहीं होगी ।
संपादकीय भूमिका
|
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !