
अंकारा – टर्की में विनाशकारी भूकंप के पश्चात वहां भारत ने सहायता कार्य करनेवाले एन.डी.आर.एफ. की सेना एवं श्वान दल भेजे हैं । देश के नुरदागी परिसर में उद्ध्वस्त हुए घरों के ढेर हटाते समय वहां एन.डी.आर.एफ. का श्वान-दल भी उपस्थित था ।
तुर्की और सीरिया में आया था भयावह भूकंप, इसी बीच भारतीय NDRF टीम ने बचाई बच्ची की जान. देखें वीडियो #TurkeyEarthquake #Turkey #Earthquake https://t.co/xdFHANsDuV
— DNA Hindi (@DnaHindi) February 9, 2023
इन श्वानों को ढेर के नीचे जीवित व्यक्ति को सतर्कता से ढूंढने का प्रशिक्षण दिया रहता है । ढेर हटाते समय विशिष्ट स्थान पर पहुंचने पर ‘रोमियो’ एवं ‘जुली’ नाम के श्वान भौंकने लगे । इस कारण एन.डी.आर.एफ. के सैनिकों को सूचना मिलने पर उन्होंने सावधानी के साथ उस स्थान पर खनन आरंभ किया । खनन के उपरांत उन्होंने वहां से ६ वर्ष की एक बच्ची को इस ढेर से जीवित बाहर निकाला । इस घटना के पश्चात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन श्वानों की प्रशंसा की है ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया