
सीवान (बिहार) – शराब बंदीवाले बिहार में पुन: एक बार विषैली शराब पीने से ३ लोगों की मृत्यु हो गई । १२ लोगों की हालत चिंताजनक होकर इनमें से ६ लोगों की आंखोें की रोशनी चली गई है । उनका अस्पताल में उपचार चालू है । मृतकों की संख्या बढने की संभावना है । पिछले दिसंबर में भी बिहार के छपरा जिले में विषैली शराब पीकर ७० से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी ।
१. सीवान जिले के लकडी नवीगंज पुलिस थाने की सीमा में बाला और भोपतपुर गांव के लोगों ने विषैली शराब का सेवन किया था । प्रशासन ने अभी तक कुछ भी बताने से मना कर दिया है । पीडितों के परिवारवालों को मीडिया से बात करने को मना कर दिया है ।
२. इस संबंध में जिला दंडाधिकारी अमित कुमार पांडे ने कहा कि, इस प्रकरण में पोस्टमार्टम (शवविच्छेदन) की रिपोर्ट आने के उपरांत ही इस विषय में बताया जा सकता है । इतने लोगों की मृत्यु क्यों हो रही है ? और अनेकों का स्वास्थ्य क्यों बिगड रहा है ?, यह जांच का विषय है ।
संपादकीय भूमिकाबिहार में शराब बंदी एक मजाक बन गया है, नियमित विषैली शराब के कारण मरनेवाले लोगों की घटना से स्पष्ट होता है ! इसके लिए उत्तरदायी होने वालों पर कौन और किस प्रकार से कार्यवाही करेगा ? यह भी एक प्रश्न ही है ! |
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना