‘मनुस्मृति’ और ‘रामचरितमानस’ को घृणा फैलाने वाले ग्रंथ’ कहने वाले बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर यादव का पुराना विधान सामने आया !

पाटलीपुत्र (बिहार) – बिहार के शिक्षामंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता चंद्रशेखर यादव ने ३ दिन पहले ही ‘मनुस्मृति’, ‘रामचरितमानस’ और प.पू. गोलवलकर गुरूजी के ‘बंच ऑफ थॉट्स’ सन ग्रंथों को ‘घृणा फैलाने वाले ग्रंथ’ बताया है । इसमें वे कह रहे हैं, ‘प्रेम और विश्वास का संदेश देनेवाला केवल इस्लाम है । हमें घृणा फैलाने वालों से लडना है । घृणा फैलाने वालों की पराजय होने दें और विश्वास का संदेश देनेवालों की विजय होने दें ।’
‘Only Islam teaches love and peace’: Video of Bihar Minister Chandrashekhar surfaces after his controversial Ramcharitmanas commentshttps://t.co/v85ypXEsRG
— OpIndia.com (@OpIndia_com) January 15, 2023
१. यह वीडियो चंद्रशेखर यादव के फेसबुक खाते पर ४ मई, २०२२ के दिन अपलोड किया गया है । इसमें वे ईद के कार्यक्रम में सहभागी होते हुए दिख रहे हैं । पत्रकार द्वारा पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने उपर्युक्त विधान किया ।
२. भाजपा के ओबीसी फ्रंट के महासचिव निखिल आनंद ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से पूछा, ‘आप अपने मंत्रियों के ऐसे बयानों पर चुप क्यों हैं ?’
संपादकीय भूमिकाइससे चंद्रशेखर की हिन्दू विरोधी मानसिकता स्पष्ट होती है ! एक योजना के अंतर्गत वे हिन्दू धर्म का अपमान कर अन्य धर्म के लोगों के मतों के लिए उनके धर्म की प्रशंसा कर रहे हैं । जब तक बिहार के हिन्दू संगठित नहीं होते, तब तक इस प्रकार की राजनीति चालू ही रहेगी ! |
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !