मंत्री ने घोषणा की कि गेहूं का भंडार समाप्त हो गया है !

नई देहली – पाकिस्तान में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिसके फलस्वरूप अराजकता की स्थिति निर्माण होने लगी है । पाकिस्तान के मंत्री ने घोषणा की है कि देश में गेहूं का भंडार समाप्त हो गया है । खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान में गेहूं के आटे के लिए मारामारीप्रारंभ हो गई है । दो दिन पहले इस कारण एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई । जैसे ही यह सूचना मिली कि सिंध प्रांत की सरकार कम कीमत पर आटा बेच रही है, सिंध प्रांत की दुकानों पर भीड़ लग गई । एक दुकान में भगदड़ मचने से चार लोगों कीमृत्यु हो गई ।
पाकिस्तान में एलपीजी सिलेंडर 10 हजार रुपये! https://t.co/k7AhrgkpO1
— Sach Kahoon (@SACHKAHOON) January 2, 2023
१. पाकिस्तान के रावलपिंडी नगर में आटे का दर १५० रुपये से २०० रुपये प्रति किलो हो गया है । एक दर्जन अंडे ३३० रुपए में बेचे जा रहे हैं । मुर्गे का मांस ६५० रुपये प्रति किलो, दूध १९० रुपये प्रति लीटर और तेल ५८० रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है । १० किलो गेहूं के आटे की एक बोरी १,६०० रुपये में बिक रही है ।
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में गेहूं के संकट से लोग परेशान, आटे के लिए मारामारी के बीच मची भगदड़ (Watch Video) https://t.co/uNoYzL6FWm #HindiNews #PakistanwheatCrisis #FlourCrisis
— लेटेस्टली हिंदी (@LatestlyHindi) January 10, 2023
२. पाकिस्तान में लोग गैस सिलेंडर की जगह प्लास्टिक कीबडी-बडी थैलियों में भरकर गैस का उपयोग कर रहे हैं । यहां एक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर १०,००० सहस्त्र रुपये हो गई है । इसलिए वे प्लास्टिक की थैलियों में गैस भरकर ले जा रहे हैं ।
३. जानकार कहते हैं कि पाकिस्तान की यह परिस्थिति उसके शासकों के कारण हुई है । इसके लिए उनकी नीतियां जिम्मेदार है । पाकिस्तान विकास पर ४,३०० करोड़ रुपये और कृषि पर १,८०० करोड़ रुपये खर्च करता है, जबकि रक्षा पर १८,००० करोड़ रुपये खर्च करता है । इसी के फलस्वरूप यह स्थिति निर्मित हुई है ।
४. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार अत्यल्प शेष है । पाकिस्तान सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों का वेतन देने तक के पैसे नहीं बचे हैं ।
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध