
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान में ३ जनवरी के दिन आर्थिक संकट के कारण देश के सभी बाजार, विवाह सभागृह, मॉल आदि रात में बंद रखने का आदेश दिया है । बिजली बचाने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है । पाकिस्तान के मंत्रीमंडल ने राष्ट्रीय ऊर्जा संवर्धन योजना को सहमति दी है । बिजली बचाने और तेल आयात पर निर्भर रहना अल्प करने के उद्देश्य से इस योजना को सहमति दी गई है ।
Going through a harrowing economic crisis, the Pakistan government on Tuesday announced a slew of plans to reduce energy consumption and in turn reduce the financial load on the exchequerhttps://t.co/dSOvrzpOw2
— WION (@WIONews) January 3, 2023
१. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि, अब बाजार और मॉल रात साढे आठ बजे बंद होंगे, पाकिस्तान में विवाह सभागृह रात १० बजे बंद होंगे । बिजली संकट का सामना करने के लिए पाकिस्तान ने १ फरवरी से बल्ब के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है । पंखे की निर्मिति पर भी जुलाई से प्रतिबंध लगाया जाएगा ।
२. इसी अनुसार सरकार को गीजर के प्रयोग के संबंध में नियम बनाकर कम गैस पर चलने वाले गीजर का प्रयोग करना आवश्यक किया है । सरकारी कार्यालय और इमारतों में बिजली का प्रयोग कम किया जाएगा । कर्मचारियों को घर से ही काम करने के संबंध में नई ‘वर्क फ्राम होम’ नीति भी आने वाले १० दिनों में लागू की जाएगी ।
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध