
रामनाथी (गोवा) – पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के भाजपा के विधान परिषद के विधायक श्री. संजय पासवान ने रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन किया । आश्रम का अवलोकन करने के उपरांत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस आश्रम में चल रहा कार्य अद्भुत है । यहां मुझे मेरी अपेक्षा से अधिक ही अनुभव करने को मिला । परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने अध्यात्म के क्षेत्र में क्रांति लाई है । हिन्दू समाज कुलदेवता की उपासना से दूर हुआ था, साथ ही अपने कुलाचार भी भूल गया था । परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने हिन्दू समाज को पुनः एक बार समाज को कुलदेवता की उपासना बताकर कुलदेवताओं की उपासना पद्धति को पुनर्जीवित किया है । परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने अध्यात्म से संबंधित साहित्य में भी क्रांति लाई है । उन्होंने समाज को धर्मशिक्षा मिले; इसके लिए अत्यंत सरल, सुलभ एवं सुंदर भाषा में ग्रंथ लिखे हैं । आश्रम में धर्म के विषय में चल रहा कार्य देखकर मुझमें धर्म के प्रति श्रद्धा व भक्ति बढी है ।’’
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !