राष्ट्रीय अन्वेषण संस्थान द्वारा ९ लोगों को बंदी बनाया गया !

नई दिल्ली – श्रीलंका के ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (एल.टी.टी.ई) को कुछ वर्ष पूर्व सेना ने नष्ट कर दिया था किन्तु अब यह तथ्य उजागर हुआ है कि पाकिस्तान इस संगठन का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी एवं शस्त्रों की आपूर्ति करने के लिए कर रहा है, जिससे उसे पुनर्जीवित किया जा सके । पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. तमिलनाडु में लिट्टे को पुनर्जीवित कर रहा है,ऎसा एक समाचार संकेत स्थल ‘द आइलैंड’ ने सूचित किया है। इसके उपरांत राष्ट्रीय अन्वेषण संस्थान (एन.आई.ए.) ने ९लोगों को मादक पदार्थ एवं शस्त्रों के साथ बंदी बनाया है। श्रीलंकाई मादक पदार्थ तस्कर कुख्यात गुनाशेखरन और पुष्पराजा के पाकिस्तान में मादक पदार्थ तथा शस्त्र की आपूर्ति करने वालों के संपर्क में होने का समाचार है।
१. भारत की गुप्तचर संस्था के एक अधिकारी ने सूचित किया कि फरवरी में भी लिट्टे को तमिल राष्ट्रवाद से जोड़कर उसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों पर ध्यान रखा गया । उसके उपरांत कुछ लोगों को बंदी भी बनाया गया। उनकी जाँच से यह उजागर हुआ कि यूरोप के कुछ लोग एल.टी.टी.ई. को वित्तपोषित करने के लिए धन जुटाने का प्रयत्न कर रहे थे। ये सभी एक एन.जी.ओ..के संपर्क में थे। वे उसके माध्यम से तमिल राष्ट्रवाद पर एक ऑनलाइन सम्मेलन आयोजित करने का प्रयत्न कर रहे थे। मैरी फ्रांसेस्का नाम की एक श्रीलंकाई महिला को चेन्नई विमानस्थल पर बंदी बनाने के उपरांत यह तथ्य उजागर हुआ ।
२. इससे पहले २०१४ में पाकिस्तान ने लिट्टे को पुनर्जीवित करने का प्रयत्न किया था । उस समय कोलंबो में पाकिस्तान के उच्चायुक्त द्वारा एक गिरोह चलाया जा रहा था। इस गिरोह के माध्यम से पाकिस्तान ने भारत में जगह-जगह लोगों को हताहत करने का षड्यंत्र रचा था ।
३. एल.टी.टी.इ. श्रीलंका से अलग और स्वतंत्र तमिल देश के निर्माण करने के लिए आंदोलन करने वाला संगठन था। इसी मांग को लेकर यह संगठन धीरे-धीरे अत्यंत हिंसक हो गया। इसमें सहस्त्रों लोगों की मृत्यु हुई थी। प्रभाकरन इस संस्था के प्रमुख थे। उन्हें श्रीलंकाई सेना ने मार गिराया था ।
Tamil Nadu: Drug Smuggling Being Used To Revive LTTE; NIA Arrests Ninehttps://t.co/4BtyaB1k8w
— Swarajya (@SwarajyaMag) December 21, 2022
संपादकीय भूमिकाश्रीलंका में ‘लिट्टे’ को सक्रिय करने और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इसका उपयोग करने का पाकिस्तान ने षड्यंत्र रचा है। भारत सरकार को इस तथ्य का बोध होना चाहिए कि पाकिस्तान को नष्ट करने के उपरांत ही भारत की अनेक समस्याएं समाप्त होंगी ! |
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
(और इनकी सुनिए…) ‘गत वर्ष हुआ संघर्ष प्रधानमंत्री मोदी एवं पाक के सैन्यदल प्रमुख आसिम मुनीर के मध्य मिलीभगत थी !’ – Imran Khan Sister’s Claim