|

भाग्यनगर (तेलंगाना) – यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद अरविंद धर्मापुरी पर राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के परिवार के विषय में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था । तत्पश्चात १८ नवंबर को कुछ लोगों ने धर्मापुरी के घर पर आक्रमण करके घर की तोडफोड की; साथ ही उनका पुतला दहन भी किया । उस समय सांसद धर्मापुरी घर में नहीं थे । इस आक्रमण के विषय में धर्मापुरी राव ने के. चंद्रशेखर राव की बेटी तथा विधायक कविता को संबोधित करते हुए कहा,‘वह दिन भी आएगा, जब तुम्हारे अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाएंगे । हम तुम्हारे पिता (मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव) को चप्पल से मारेंगे और उनकी पार्टी की महिला शाखा उनका ध्यान रखेगी ।’ इस समय उन्होंने कविता को उनके विरुद्ध चुनाव लडने की चुनौती दी ।
हैदराबाद के बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास टीआरएस समर्थकों ने शुक्रवार को हमला बोल दिया.
(@Jay_Apoorva18, @Journo_Abdul)https://t.co/llBlR7VLe2
— AajTak (@aajtak) November 18, 2022

१. सांसद धर्मापुरी के कथन पर विधायक कविता ने कहा कि अरविंद गंदा है । वह एक विचित्र व्यक्ति है । भाजपा में ऐसे व्यक्ति का होना दुर्भाग्यपूर्ण है । यदि वह ऐसी भाषा का उपयोग जारी रखेगा, तो मैं उसे निजामाबाद चौक पर चप्पल से मारूंगी । हम चुप नहीं रहेंगे ।
२. वर्ष २०१४ में विधायक कविता ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना भारत के भाग नहीं हैं । उन्होंने कहा था,‘जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों पर हमारा अधिकार नहीं है । स्वतंत्रता के पश्चात हमने बलपूर्वक उसे अपने में विलीन कर लिया था । हमें अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पुन: खींच कर आगे बढना चाहिए ।’ इसके पश्चात उनके विरुद्ध देशद्रोह का परिवाद प्रविष्ट किया गया था ।
(एक सांसद और एक विधायक के मध्य इस प्रकार की गाली-गलौज पूर्णत: अशोभनीय है !)
संपादकीय भूमिकातेलंगाना में यह सत्तारूढ भारत राष्ट्र समिति पक्ष (पार्टी) की तानाशाही है । चूंकि सरकार इस घटना में दोषियों के विरुद्ध कुछ नहीं करेगी, इसलिए केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है ! |
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री