
लंडन (ब्रिटन) – ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषी सुनक ने अपना मंत्रिमंडल घोषित किया । प्रधानमंत्री सुनक ने इससे पूर्व की लिज ट्रस सरकार में गृहमंत्री रहीं सुएला ब्रेवरमन को पुन: मंत्रिमंडल में स्थान देते हुए उन पर गृहमंत्री पद का दायित्व सौंपा है । ऋषी सुनक तथा सुएला ब्रेवरमन दोनों ही भारतीय वंश के हैं । ब्रेवरमन ने कुछ दिन पूर्व भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर विरोध दर्शाया था । ब्रेवरमन ने कहा था,‘यदि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता हुआ, तो ब्रिटेन में स्थलांतरित लोगों की संख्या बढेगी । ‘विसा’ समाप्त होने पर भी अनेक प्रवासी देश के बाहर नहीं जाते । इनमें सर्वाधिक संख्या भारतीयों की है’ इसे भारत द्वारा विरोध दर्शाया गया था । इस पर ब्रिटेन के तत्कालीन परराष्ट्रमंत्री जेम्स क्लेवरली ने स्पष्ट कहा था, ‘भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए हम उत्सुक हैं’ । कहा जा रहा था कि ब्रेवरमन के वक्तव्य के कारण दीपावली की कालावधि में यह समझौता अंतिम (फाइनल)करने हेतु आयोजित प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिटेन भ्रमण (दौरा)रद्द किया गया ।
#SuellaBraverman back as UK Home Secretary in PM #RishiSunak's Cabinet#RishiSunakPMhttps://t.co/S64fmjaS2t
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) October 26, 2022
कौन हैं सुएला ब्रेवरमन ?
४२ वर्षीय सुएला ब्रेवरमन बोरिस जॉन्सन सरकार में ‘एटर्नी जेनरल’ थीं । वे हिन्दू-तमिल परिवार से हैं । उनके अभिभावक केनिया तथा मारिशस से ब्रिटेन में आए थे । सुएला का जन्म ३ अप्रैल १९८० को लंदन में हुआ । वे वेम्बली में बडी हुईं एवं उन्हें ब्रिटेन की नागरिकता की हैं ।
क्या है मुक्त व्यापार समझौता?
भारत तथा ब्रिटेन में ४ लाख करोड रुपए का व्यापार है । मुक्त व्यापार समझौता होने के उपरांत राजस्व में बडी सुविधा मिलेगी । ब्रिटेन ने वर्ष २००४ में भारत के साथ चतुराई से साझेदारी आरंभ की । आतंकवाद, आण्विक व्यवहार तथा नागरी अंतराल कार्यक्रम में उन्होंने भारत का पक्ष लिया । युनाइटेड किंगडम में १५ लाख भारतीय वंश के लोग हैं । वहां की आय में उनका ६ प्रतिशत योगदान है । वहां अनुमानत: १ लाख भारतीय विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । गत दो दशकों में युनाइटेड किंगडम एवं भारत के मध्य व्यापार तिगुना हो गया है । पिछले वर्ष भारत ने ५१ सहस्र ५४ करोड रुपए का आयात किया था, जबकि निर्यात ७९ सहस्र करोड रुपए का था । सेवा क्षेत्र के साथ उथल-पुथल ३ लाख ८१ सहस्र करोड रुपए है । इससे पूर्व की ट्रस सरकार में अर्थमंत्री रहीं जेरेमी हंट को सुनक ने इस समय भी अर्थमंत्री का पद दिया है ।
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया