चीन का संयुक्त राष्ट्र में पुन: एकबार अडंगा !

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – चीन ने पुन: एक बार संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के आतंकवादी को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने से मना कर दिया है । लष्कर-ए-तोयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया था । चीन ने अभी तक ४ बार इस प्रकार से पाकिस्तानी आतंकवादियों को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने से मना किया है । अब्दुल रहमान मक्की, अब्दुल रौफ, साजिद मीर और हाफिद सईद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का चीन ने विरोध किया था ।
UN में अमेरिका और भारत के प्रस्ताव पर चीन ने फिर लगाई रोक,#UN #China ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन #LeT के शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने से रोका
https://t.co/a5iiVsqlVv— LEGEND NEWS (@LegendNewsin) October 19, 2022
शाहिद महमूद को वर्ष २०१६ में अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है । महमूद बांगलादेश के रोहिंग्याओं के निर्वासित स्थान, म्यानमार, सौदी अरेबिया, तुकिये और सीरिया जैसे देशों में जाकर लष्कर-ए-तोयबा के लिए मुसलमान युवकों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा था । साथ ही वह जून २०१५ से जून २०१६ तक तोयबा को आर्थिक सहायता करनेवाले फलाह-ए-इंसानियत, इस संगठन का उपाध्यक्ष भी था ।
संपादकीय भूमिकाचीन स्वयं उसके देश में जिहादी आतंकवादी निर्माण न हों, इसलिए मुसलमानों को इस्लाम से दूर करने के लिए शिबिरों में रखकर उन पर अत्याचार कर रहा है ! |
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य