बैंक के न्यूनतम ३० लाख रुपये बच गए।

श्रीगंगानगर (राजस्थान) – यहां मरुधरा ग्रामीण बैंक में १५ अक्टूबर की शाम एक चोर ने डाका डालने का प्रयत्न किया । चोर हाथ में चाकू लेकर बैंक में गया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर धनराशि बैग में भरने के लिए कहने लगा । उसी समय बैंक की महिला व्यस्थापक (मैनेजर) पूनम गुप्ता ने साहस के साथ उस चोर का सामना किया । गुप्ता की आक्रमकता देखकर चोर निर्बल हो गया । फिर कर्मचारियों ने भी साहस दिखाते हुए चोर की पिटाई कर दी । पुलिस दल ने चोर को बंदी बनाया । पूनम गुप्ता के साहस की सभी ओर प्रशंसा हो रही है।
यह घटना हुई तब बैंक में एक भी सुरक्षारक्षक नहीं था । सामान्यतः इस बैंक में प्रतिदिन ५० से ७० लाख रुपयों का व्यवहार होता है । घटना के समय भी बैंक में ३० से ४० लाख रुपए थे ।
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !