|

न्यूयार्क (अमेरिका) – भारत के परराष्ट्रमंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के सामने पाकिस्तान की एक सिक्ख महिला का धर्मपरिवर्तन करने का सूत्र उपस्थित किया था, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने ऐसी जानकारी दी । स्वयं जयशंकर ने आयोग को इस विषय में जानकारी दी थी । उसी प्रकार ‘मुझे आशा है कि ‘पाकिस्तान संबंधित उत्तरदायी लोगों पर कार्यवाही करेगा’, उन्होंने ऐसा भी कहा था ।
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में एक सिक्ख महिला के अपहरण तथा बलपूर्वक धर्मपरिवर्तन की घटना मीडिया के माध्यम से सामने आने के उपरांत उस पर संज्ञान लिया गया था । इस संदर्भ में आयोग के मुख्य इकबाल सिंह लालपुरा ने २२ अगस्त को परराष्ट्रमंत्री जयशंकर को पत्र लिख कर पाकिस्तान के सामने इस पर प्रश्न उपस्थित करने की विनती की थी, जिससे पुन: इस प्रकार की घटना न हो तथा पाकिस्तान के सिक्खों की रक्षा करने हेतु उचित कदम उठाए जाएं ।
'Shocking And Deplorable Incident': Jaishankar On Forcible Conversion of Sikh Teacher In Pakistanhttps://t.co/daNhFSSaLG
— ABP LIVE (@abplive) September 27, 2022
इस विषय में जयशंकर ने १७ सितंबर को आयोग को पत्र भेज कर कहा कि आप द्वारा भेजे गए विषय पर ध्यान देकर पाकिस्तान के सामने यह सूत्र उपस्थित किया गया था तथा इस विषय में चिंता भी व्यक्त की गई थी ।
संपादकीय भूमिका
|
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !